फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to withdraw Wakf Amendment Act

Shamli News: वक्फ संशोधन अधिनियम वापस लिए जाने की मांग

Thu, 03 Apr 2025 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 03 Apr 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw Wakf Amendment Act
शामली। आवाम-ए-हिन्द पार्टी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा गया, जिसमें वक्फ संशोधन अधिनियम वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम वापस लिया जाए। धार्मिक स्थल अधिनियम 1991 प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। जिससे सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों को यथा स्थिति बनाए रखा जाए। उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाए। थानाभवन शुगर मिल का संपूर्ण भुगतान तत्काल कराया जाए। महापुरुषों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाए। उत्तर प्रदेश के सभी मजदूरों को 5000 रुपए प्रति माह मजदूर सम्मान निधि के रूप में दिए जाए।
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को मकान उपलब्ध कराया जाए। भारतीय जनता पार्टी ने यह वादा किया था कि 2022 तक सभी लोगों को मकान देंगे जो अब तक पूरा नहीं हुआ। सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी दरों को धरातल पर लागू किया जाए। इस अवसर पर सलीम, मोहम्मद अली, अंसार, अकबर, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed