फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to waive the fees of school children of Corona period

- कोरोना काल की स्कूली बच्चो की फीस माफ करने की मांग -किसान यूनियन कार्यकर्ता पहुचे कलक्ट्रेट, एडीएम को सौपा ज्ञापन-

Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demand to waive the fees of school children of Corona period
शामली कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते किसान युनियन के सदस्य - फोटो : SHAMLI
कोरोना काल की स्कूली बच्चों की फीस माफ करने की मांग
विज्ञापन

शामली। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कोरोना काल के दौरान की जिले के बच्चों की फीस माफ किए जाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त, राजस्व अरविंद कुमार सिंह को सौंपकर अवगत कराया कि कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद जिले में दस दिन पूर्व स्कूल कॉलेज खुले हैं। निजी स्कूलों के संचालकों और प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों पर फीस के लिए अनावश्यक प्रेशर बनाया जा रहा है। कोरोना काल के बाद यह भी संभव नहीं है कि स्कूलों के खुलने और बंद होने की फिलहाल कोई निश्चित नहीं हैं। इसी कोरोना काल के दौरान की बच्चों की स्कूली फीस माफ की जाए। ज्ञापन देने वालों में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल, जिला महासचिव संजय राठी, यासीन चौधरी, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रत्येक जिले में सभी विषयों की परीक्षा कराए जाने की मांग
-शामली। रालोद छात्र सभा के आर्यन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपकर अवगत कराया कि 19 सितंबर 2022 को लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश में द्वारा राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा होना प्रस्तावित है। प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए एक विषयों के छात्रों के लिए एक जनपद रखा गया है। प्रत्येक जिले में सभी विषयों की परीक्षा कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सौरव पंवार, रणवीर सिंह, विशाल, बिटू,पकज देशवाल, निशांत चौधरी, आयुष राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed