{"_id":"653183010e4aed19e00bb827","slug":"demand-to-start-bypass-before-shamli-mill-starts-running-shamli-news-c-26-1-smrt1047-10733-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली मिल चलने से पहले बाईपास चालू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली मिल चलने से पहले बाईपास चालू करने की मांग
Fri, 20 Oct 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
शामली डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में डीएम रविंद्र कुमार से मिला। डीएम को दिए गए ज्ञापन में बीएसए, डीडीओ, लेखपाल, संयुक्त चिकित्सालय और परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की घटनाओं पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।
ज्ञापन में व्यापारी नेता ने कहा कि आगामी त्योहारों के सीजन में खाद्य रसद, श्रम, बांट माप तौल विभाग की ओर से बाजारों में व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न न किए जाए। शामली चीनी मिल चालू होने से पहले शामली बाईपास को चालू करके जाम से मुक्ति दिलाई जाने, त्योहारों के सीजन में अधिक आवागमन बढ़ने के कारण भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने और दिवाली तक व्यापारियों को साप्ताहिक बंदी से मुक्ति की मांग उठाई।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, राजेश संगल, राजेश जैन, रवि संगल, महेश धीमान, अनुज गोयल, ऋषभ जैन, वैभव गोयल, आशुपुरी, पवन गोयल, अमित गर्ग, रामकुमार राय, रामकुमार कांबोज मनोज मित्तल आदि व्यापारी शामिल रहे।