फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to send DM to the houses

डीएम से जमातियों को घर भेजे जाने की मांग

Thu, 14 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demand to send DM to the houses
डीएम से जमातियों को घर भेजे जाने की मांग
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार को जमीयत उलेमा हिंद के सदस्यों ने डीएम जसजीत कौर को पत्र सौंपकर कहा कि जनपद शामली में तब्लीगी जमातों के बहुत से लोग रुके हुए हैं। इनमें अधिकतर लोग अन्य जनपदों के हैं। इनकी क्वारंटीन अवधि भी पूरी हो चुकी है और इनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है। उन्होंने डीएम से मांग की कि जल्द उन्हें उनके गृह जनपद तक पहुंचाने का साधन उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना है कि ईद से पहले ये लोग अगर अपने घर पहुंच जाते है तो वह उनके लिए बड़ी खुशी की बात होगी। उन्होंने शहर के सील हुए मोहल्ला तैमूरशाह और नानुपूरा को खुलवाने की मांग की। सदस्यों ने बताया कि डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि जमातियों को जल्द भेजने की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हाजी जहूर हसन, मौलाना अयूब, बाबू लियाकत, हाफिज आलम, आसिफ मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed