फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to remove gangster from MLA

विधायक पर गैंगस्टर हटाने की मांग

Wed, 24 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove gangster from MLA
कैराना में विधायक नाहिद हसन व उनकी मां पर गैंगस्टर हटाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते झि? - फोटो : SHAMLI
विधायक पर गैंगस्टर हटाने की मांग
विज्ञापन

शामली, कैराना। सपा विधायक व पूर्व सांसद पर लगाए गए गैंगस्टर एक्ट के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और एसीडीएम को ज्ञापन देकर राज्यपाल से गैंगस्टर की कार्रवाई निरस्त करने की मांग की।

मंगलवार को झिंझाना क्षेत्र के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि सपा विधायक नाहिद हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन अपराधी नहीं हैं। दोनों नेता जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों के सामाजिक कार्य करते हैं। उन पर गैंगस्टर एक्ट लगने के कारण उन सभी की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से गैंगस्टर एक्ट को निरस्त कराने की मांग की है। इस दौरान राफा प्रधान, हारून प्रधान, अब्बास, साजिद, रियाज, इकराम, सुफियान, अरशद, बाबू, अय्यूब, अली हसन, खुर्शीद व फरमान आदि ग्रामीण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed