{"_id":"5ff7443d8ebc3e2e246b195a","slug":"demand-to-remove-divider-mounted-on-mandi-gate-shamli-news-mrt519392581","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी गेट पर लगाया गया डिवाइडर हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी गेट पर लगाया गया डिवाइडर हटाने की मांग
विज्ञापन

शामली। व्यापारियों ने डीएम से मिलकर मंडी गेट से गांधी चौक जाने वाले रास्ते पर लगाए गए डिवाइडर को हटाने की मांग की है। उन्होंने इस डिवाइडर से करीब 12 फीट चौड़ा रास्ता छोड़े जाने की मांग की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में डीएम जसजीत कौर से मिले व्यापारियों ने बताया कि मंडी गेट से गांधी चौक जाने वाले रास्ते पर लगाए गए डिवाइडर से व्यापारियों और ग्राहकों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही एमएसके रोड पर मंडी गेट से गांधी चौक जाने वाले चौराहे पर डिवाइडर लगने से लोगों को दिक्कत हो रही है। मंडी गेट से गांधी चौक जाने में तथा गांधी चौक से मंडी गेट जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने डीएम को बताया कि डिवाइडर से व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों को भी भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने पूर्व की भांति इस डिवाइडर में कम से कम 12 फीट का रास्ता छोड़ने की मांग की है। रेहड़ी, रिक्शा, स्कूटर तथा आम नागरिक मंडी गेट से गांधी चौक तथा गांधी चौक से मंडी गेट आसानी से आ जा सकें। प्रतिनिधिमंडल में सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष, रवि संगल, अंकुर गोयल, प्रवीण गर्ग, नीरज कुमार, विपिन कुमार, विवेक बंसल, सुमित कांबोज, दीपक, रवि गोयल, राजकुमार, विनय गर्ग, रमेश बजाज, कुलदीप सिंह, सचिन शर्मा, आशु गोयल, अमित बंसल आदि शामिल रहे।