{"_id":"63fcb409f1fbe3ed590a72c6","slug":"demand-to-regularize-contract-sweepers-shamli-news-c-14-1-135586-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संविदा सफाईकर्मियों को नियमित करने मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संविदा सफाईकर्मियों को नियमित करने मांग
Mon, 27 Feb 2023 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर के तत्वावधान में डीएम को ज्ञापन सौंपकर कर्मियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।
किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह, किसान मजदूर भारतीय संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार और राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। उन्होंने पांच सूत्रीय मांग में स्थानीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, छठा व सातवां वेतनमान का लाभ देने, निकायों में ठेके व्यवस्था में सफाई कर्मचारी जो कार्यरत हैं उन सभी को नियमित करने, ठेके व्यवस्था के शिक्षित सफाई कर्मचारियों को उचित पदों पर पदों उन्नति कर समायोजित करने, ठेके व्यवस्था के सफाई कर्मचारियों के श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने, सफाई कर्मचारियों का मानदेय ऋण पर तीस प्रतिशत छूट देने सहित आदि मांगों को पूरा करने की मांग की है।
इस दौरान चौधरी नासिर, सोमपाल वाल्मीकि, नंदू प्रसाद वाल्मीकि, अरुण झंझोट, संजीव वाल्मीकि, बाबूराम, पप्पू, अर्जुन सिंह, मोहम्मद आरिफ, कुसुम, सुमन, कमलेश, काजल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।