फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to postpone NEET exam

नीट परीक्षा स्थगित करने की मांग

Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to postpone NEET exam
नीट परीक्षा स्थगित करने की मांग
विज्ञापन

शामली। सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम जसजीत कौर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर नीट परीक्षा को स्थगित करने की मांग की।
मंगलवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अनुज जावला के नेतृृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में कोरोना महामारी चरम पर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक एवं अन्य विशेषज्ञों ने सार्वजनिक रूप से माना है कि कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ेगा। सरकार द्वारा नीट की परीक्षा आगामी 13 सितंबर से प्रस्तावित कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यार्थी लॉकडाउन में पुस्तकालय, विद्यालय, कोचिंग सेंटर बंद होने से पढ़ाई नही कर पा रहे हैं। सीमित ट्रेन एवं बस सेवा तथा शहरों में होटल आदि बंद होने से कठिनाई हो रही है। कार्यकर्ताओं ने नीट की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने राजभवन मिलने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए जिम्मेदार प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालो में मोंटी जावला, अंकित यादव, फरमान, पंकज, अजय, मोहित राठी, नौशाद इदरीशी दिलशाद, आदित्य एडवोकेट, कपिल मलिक, हर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed