फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand raised for justice by taking out candle march

Shamli News: कैंडल मार्च निकालकर न्याय दिलाने की उठाई मांग

Fri, 16 Jan 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 16 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for justice by taking out candle march
शामली में कैंड़ल मार्च निकालते कश्यप समाज के लोग । संवाद - फोटो : मृतक अजय कुमार।
शामली। अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कश्यप समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार शाम शहर में कैंडल मार्च निकालकर मेरठ क्षेत्र में सोनू कश्यप की हत्या के विरोध में आक्रोश जताया। शासन-प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

कश्यप समाज के युवक सोनू कश्यप को मेरठ के ज्वालागढ क्षेत्र में 5 जनवरी को कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जिंदा जला दिया गया था। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करने वाली है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने शासन एवं प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने के लिए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दिया जाए। कैंडल मार्च में ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, डॉ. राजकुमार कश्यप, गौरव कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, आजाद प्रधान, सोनू कुमार, स्ननी गुप्ता, हरबीर कश्यप, शिवचरण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed