फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand of farmers, government should declare the price

Shamli News: किसानों की मांग, मूल्य घोषित करे सरकार

Fri, 27 Jan 2023 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demand of farmers, government should declare the price
-हरियाणा में गन्ना मूल्य 372 रुपये क्विंटल घोषित हुआ
विज्ञापन

-किसानों की निगाहें यूपी सरकार पर टिकी, रालोद ने किसान संदेश यात्रा में बनाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर पार्टी ने किसान संदेश अभियान के तहत गन्ना मूल्य भुगतान करने, नए सत्र में गन्ना मूल्य घोषित करने और बेसहारा पशु से हो रहे नुकसान को मुद्दा बनाया है। पिछले एक महीने से राज्य सरकार को एक लाख पत्र भेज कर राज्य सरकार से मांग की जा रही है। प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर रही है, जबकि हरियाणा सरकार गत 25 जनवरी को नए सत्र का गन्ने का मूल्य दस रुपये की बढ़ोत्तरी कर चुकी है।
पंजाब सरकार नए पेराई सत्र में गन्ना मूल्य में बीस रुपये की वृद्घि की है। पंजाब सरकार में गन्ने का मूल्य 380 रुपये क्विंटल है। हरियाणा में पिछले सत्र में गन्ना मूल्य 362 रुपये गन्ना मूल्य था। गत 25 जनवरी को हरियाणा में गन्ना मूल्य की दस रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद अब गन्ना मूल्य 372 रुपये क्विंटल हो गया है। यूपी सरकार में गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल है। किसान गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी की उम्मीद कर रहे हैं। रालोद ने गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी, गन्ना मूल्य भुगतान और आवारा पशुओं का समाधान का मुद्दा संदेश अभियान में उठाया है।
विज्ञापन

-रालोद जिला अध्यक्ष वाजिद अली ने अपने ट्वीट में कहा कि गन्ना मूल्य घोषित करो, बेसहारा पशुओं का करो समाधान।
-रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा कि किसानों से है संपूर्ण प्रकृति का आहार, बिन किसान प्रकृति होगी निराश।
-थानाभवन विधायक अशरफ अली ने अपने ट्वीट में कहा कि किसान संदेश अभियान, गन्ना मूल्य घोषित करे सरकार, बेसहारा पशुओं का करो समाधान।
- पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भी सरकार पर तंज कसा आखिर कब होगा समाधान
- युवा रालोद नेता राजन जावला ने ट्वीट मे कहा कि परिश्रम की मिसाल है। जिस पर कर्जा के निशान, घर चलाने में खुद को मिटा दिया है और कोई नहीं वह किसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed