{"_id":"638f93534c211178cb5a7b62","slug":"demand-for-cbcid-investigation-of-mother-daughter-murder-case-shamli-news-mrt616681440","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मां-बेटी हत्या प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मां-बेटी हत्या प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच की मांग
विज्ञापन
मां-बेटी हत्या प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच की मांग
शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में जहरीले पदार्थ से मां-बेटी की मौत के मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेजकर मामले की सीबीसीआईडी जांच कराए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी इस्तखार ने गांव के ही मजाहिर से मकान खरीदा था। आरोप है कि मजाहिर पैसे लेने के बाद मकान खाली नहीं कर रहा था। गत 22 सितंबर को इस्तकार की पत्नी फुरकाना अपनी बेटी नबिया के साथ मजाहिर के घर बात करने के लिए गई थी। पीड़ित का आरोप है कि मजाहिर ने अपने परिवार के कई लोगों के साथ मिलकर पीड़ित की पत्नी और बेटी को जहरीला पदार्थ दिया था। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई थी। मामले में इस्तकार ने ग्राम प्रधान पति राशिद जंग सहित मजाहिर, रफाकत, आबिद, जहूर और जहूरा के खिलाफ अपनी पत्नी और बेटी की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में मजाहिर, रफाकत, आबिद और जहूर को जेल भेज दिया था। मामले में ग्राम प्रधान पति और महिला जहूरा फरार चल रहे हैं।
मामले में राशिद जंग की पत्नी सेय्यरा जंग ने प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की थी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही सीबीसीआईडी जांच कराए जाने की मांग की है।