फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for arrest of murderer, created ruckus at police post by keeping dead body

Shamli News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग, शव रखकर पुलिस चौकी पर किया हंगामा

Mon, 07 Oct 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 07 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of murderer, created ruckus at police post by keeping dead body
शामली क्षेत्र के गांव लांक में मृतक बाबूराम के शव पुलिस चौकी पर लेकर जाते परिजन ।संवाद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में ई-रिक्शा चालक बाबूराम उर्फ भज्जी कश्यप की हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता समेत कई मांगों को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजन व ग्रामीण शव को लांक चौकी पर ले गए और तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। नायब तहसीलदार व सीओ सिटी के आश्वासन पर परिजन माने।
विज्ञापन

गांव लांक निवासी 47 वर्षीय ई रिक्शा चालक बाबूराम का शव शनिवार देर रात को मेरठ करनाल हाईवे से लांक जाने वाले रास्ते पर पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर मिला था। उसके पेट व सिर में धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान थे। मृतक के भतीजे मोहित ने गांव के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों ने पीड़ित परिवार केा आर्थिक सहायता देने, हत्यारोपी की गिरफ्तारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने, विधवा पेंशन आदि दिए जाने की मांग की। ग्रामीणों व परिजनों के रोष को देखते हुए पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद शाम करीब चार बजे परिजन शव को कंधे पर उठाकर लांक चौकी के लिए चल पड़े। उन्होंने शव को चौकी के निकट लांक मोड़ पर रख दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर नायब तहसीलदार राजकुमार व सीओ सिटी श्याम सिंह के और आदर्श मंडी, बाबरी व कोतवाली पुलिस के साथ पीएसी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन मांगे पूरी होने तक अड़े रहे। तीन घंटे बाद शाम सात बजे अधिकारियों ने हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी व अन्य हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण शव लेकर गांव में चले गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर हत्यारोपी नहीं पकड़ा जाता तो दो दिन बाद कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अनैतिक संबंधों के शक में की गई हत्या
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि लांक में हुई ई रिक्शा चालक की हत्या में प्रथम दृष्टया अनैतिक संबंधों के शक में किया जाना सामने आया है। बताया गया है कि हत्या में नामजद आरोपी युवक के एक महिला से अनैतिक संबंध होने का शक था, जिसे लेकर मृतक और आरोपी के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद असलियत सामने आ जाएगी।

---
हाईवे जाम करने की सूचना पर सतर्क रही पुलिस
लांक चौकी पर हंगामे के दौरान कई बार महिलाओं ने मेरठ-करनाल हाईवे जाकर जाम करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों व परिजनों के समझाने पर महिलाएं मान गई। हाईवे जाम न हो सके, इसके लिए पुलिस सतर्क रही। महिलाएं एसडीएम को बुलाने की मांग कर रही थीं। उनका कहना था कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वे एसडीएम के आवास पर पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन करेंगी। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed