फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi patient recovered from Shamli

शामली से ठीक होकर गया दिल्ली का मरीज

Sun, 23 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi patient recovered from Shamli
शामली से ठीक होकर गया दिल्ली का मरीज
विज्ञापन

शामली। कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती दिल्ली निवासी मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर चला गया। दिल्ली अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन न मिलने पर 22 दिन पहले वह यहां कोविड अस्पताल पहुंचा था। मरीज ने ठीक होने के बाद अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी ब्रजमोहन सक्सेना की तबियत खराब होने के बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए भागदौड़ की, लेकिन उन्हें वहां किसी अस्पताल में न बेड मिला और न ही ऑक्सीजन की व्यवस्था हुई। इसी दौरान उन्हें पता चला कि शामली के कोविड एल-2 अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की सुविधा है। परिजन पिछले महीने 28 अप्रैल को मरीज को लेकर यहां कोविड अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। करीब 20 दिन तक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। कोविड अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर एंजलीना ने बताया कि चिकित्सकों के उपचार और नर्सिंग स्टाफ की देखभाल के बाद 22 दिन में मरीज पूरी तरह ठीक हो गया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से जाने से पहले ब्रजमोहन और उनकी पत्नी रचना ने अस्पताल में मिले उपचार व सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी ब्रजमोहन सक्सेना नाम का मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे सांस लेने में परेशानी थी। 22 दिन बाद ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed