फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi-Meerut entrepreneurs signed a contract to invest 450 crores

Shamli News: दिल्ली-मेरठ के उद्यमियों ने किया 450 करोड़ निवेश का अनुबंध

Thu, 04 Sep 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut entrepreneurs signed a contract to invest 450 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शामली टेक्सटाइल पार्क में निवेश की दिशा में बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। दिल्ली और मेरठ के दो प्रमुख उद्यमियों ने 450 करोड़ रुपये का निवेश कर अपने प्लांट लगाने का अनुबंध कर लिया है। बरसात खत्म होने के बाद दोनों उद्यमी प्लांट लगाने की तैयारियां शुरू करेंगे। झिंझाना क्षेत्र के करनाल रोड स्थित रोटन गांव के जंगल में करीब 27 हेक्टेयर भूमि को छह वर्ष पूर्व टेक्सटाइल पार्क के लिए आरक्षित किया गया था। यहां चहारदीवारी का निर्माण हो चुका है। विद्युतीकरण के लिए पावर कॉरपोरेशन को 1.40 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भी जमा कराया गया है।
गत 25 अप्रैल को शामली में टेक्सटाइल पार्क पर सेमिनार आयोजित कर उद्यमियों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया था। टेक्सटाइल पार्क की व्यवस्था देख रहे रविभूषण अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण में दिल्ली-मेरठ के दो उद्यमियों को अनुबंधित किया गया है। इससे ढाई हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जिसमें स्थानीय स्किल्ड व सेमी-स्किल्ड प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

यह टेक्सटाइल पार्क यार्न उत्पादन, फैब्रिक प्रोसेसिंग, गारमेंटिंग और एक्सपोर्ट—एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। पार्क में एक आधुनिक इंटीग्रेटेड प्रोसेसिंग सुविधा और गारमेंटिंग कंपनी को प्लांट आवंटित किया गया है, जिसमें 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed