{"_id":"698ce378b3ee628b3303329b","slug":"delhi-dehradun-expressway-kisan-sangharsh-samiti-submitted-a-memorandum-to-the-dm-shamli-news-c-26-1-smrt1047-159357-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे : किसान संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे : किसान संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
करौदा हाथी के ग्रामीणों पर टोल कार्य रुकवाने का आरोप, बंतीखेड़ा के ग्रामीण डीएम से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नवीन कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात की और नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान वर्षा के पानी की निकासी, सिंचाई नालियों के निर्माण, अंडरपासों की सुरक्षा सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
किसान संघर्ष समिति ने डीएम को अवगत कराया कि एक्सप्रेसवे के बॉक्स कलवर्ट में बारिश का पानी रुकने से आसपास के खेतों में जलभराव की स्थिति बन रही है। इसके समाधान के लिए कंटेनिंग रोड की आवश्यकता बताई गई।
विज्ञापन
समिति ने सिंचाई के लिए पक्की नाली बनाए जाने की मांग की। इसके अलावा दो स्थानों पर नहर की नाली में छोटे पाइप डाले जाने, अंडरपास में पहले से बनी आरसीसी सड़क को दोबारा बनवाने तथा लॉजिस्टिक एरिया से बाबरी कैडी तक 5.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन की कनेक्टिविटी देने की मांग भी की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में समिति अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, सचिव विदेश मलिक, प्रमोद कुमार, चौपाल सिंह, यशपाल सिंह, विजयपाल सिंह, सतेंद्र मलिक, गुरदयाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
टोल कार्य रुकवाने का आरोप
दूसरी ओर बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने भी डीएम से मुलाकात कर बताया कि एनएचएआई की ओर से बंतीखेड़ा में टोल प्लाजा प्रस्तावित है, लेकिन करौदा हाथी के ग्रामीणों द्वारा टोल प्लाजा का कार्य रुकवा दिया गया है। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराए जाने की मांग की।
इस दौरान रामकुमार, कृष्ण अवतार, राजकुमार, पप्पू, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।