{"_id":"6920c01eed8afa3c550a19e9","slug":"delhi-blast-nia-interrogates-injured-aman-shamli-news-c-26-1-sal1001-154025-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली ब्लास्ट..घायल अमन से एनआईए ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली ब्लास्ट..घायल अमन से एनआईए ने की पूछताछ
Sat, 22 Nov 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कैराना(शामली)। दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में 10 नवंबर की शाम हुए कार बम ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए बेगमपुरा निवासी अमन से बृहस्पतिवार शाम एनआईए की टीम ने अस्पताल में पहुंचकर विस्तृत पूछताछ की। हालांकि सिर की गहरी चोट के कारण अमन घटना के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।
अमन फिलहाल दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती है, जहां तीन दिन पहले उसे आईसीयू से एचडीयू में शिफ्ट किया गया था। अमन के जीजा यूनुस ने बताया कि अमन से जब डॉक्टर और परिवारजन हादसे के बारे में पूछते हैं, तो वह कहता है कि उसे याद नहीं कि वह बाइक से गिरा था या सीढ़ियों से। ब्लास्ट के कुछ क्षणों की याददाश्त पूरी तरह मिट चुकी है, जबकि वह अपना नाम, पता और परिवार के सदस्यों के नाम सही बता रहा है।
10 नवंबर को अमन और उसका चचेरा भाई नोमान (निवासी झिंझाना) कॉस्मेटिक का सामान खरीदने दिल्ली गए थे। उसी दौरान लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट की चपेट में दोनों आ गए। नोमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
एनआईए की टीम ने अमन से घटना के समय की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन अमन सिर्फ इतना ही कह पाया कि शायद वह बाइक से गिरा था। चोट के कारण वह घटना स्थल और विस्फोट के पल को याद करने में असमर्थ है।
परिजन के अनुसार अमन की हालत में अब लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि घटना की स्मृति वापस आने में समय लग सकता है।