फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deepotsav celebrated in the district, echoed Shriram

जिले में मनाया गया दीपोत्सव, गूंजे श्रीराम के जयकारे

Thu, 06 Aug 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated in the district, echoed Shriram
शामली में खीर का प्रशाद बाटते दुकानदार - फोटो : SHAMLI
शामली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास होते ही जिला उल्लास में डूब गया। दिन में मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, अखंड रामायण पाठ व रामनाम का संकीर्तन के आयोजन किए गए। जगह-जगह मिष्ठान एवं प्रसाद का वितरण हुआ। श्रीराम के जयघोष से मंदिर गूंज उठे। शाम को घरों, प्रतिष्ठानों के साथ ही मंदिरों में दीपमालाएं सजाईं गईं।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के श्री हनुमान धाम पर स्थित श्री हनुमान मंदिर, श्रीराम दरबार में महाआरती का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, पवन बजरंगी, श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी आदि मौजूद रहे। शाम चार बजे से सात बजे तक हनुमान चालीसा, सुुंदरकाड़ व रामदरबार में अखंड रामायण पाठ के आयोजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पंजाबी कालोनी में स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीराम दरबार फूलों से सजाया गया। सुबह 10 बजे हनुमान चालीसा का पाठ, रामनाम संकीर्तन किया गया। कथा व्यास दिनेश पाठक ने रामायण की चौपाइयां सुनाईं। विधायक तेजेंद्र निर्वाल, संस्था के प्रधान सुभाष रसवंत, महामंत्री हंसराज, प्रवीण अरोरा, हरीश धवन, रवि पाठक मौजूूद रहे। शहर के नेहरू रोड पर अमित गर्ग, सोनू, विनोद आकाश, निशांत, रक्षक, नरेश, रामफल, विरेंद्र, मुकेश आदि दुकानदारों ने लड्डू का वितरण किया गया। बजरंग सेना ने शहर के गांधी चौक में स्थित जिला कार्यालय में मिठाइयां वितरित की। मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, संदीप उपाध्याय, देव मुंडेट, अमित राणा, राजू, अनुज राना, सोनू चावला, वासु जिंदल, सुनील चंदेलियां, गौरव गुप्ता, नंदकिशोर, अजय सैनी मौजूूूूद रहे।
विज्ञापन

दीप जलाकर हलवे का प्रसाद बांटा
श्रीराम लखन सेवा समिति की ओर से हनुमान रोड पर स्थित श्रीराम दरबार के सम्मुख भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, यशपाल पंवार, गिरधारी लाल, अशोक गोयल आदि संयुक्त रूप से दीप जलाकर हलवे का प्रसाद वितरित किया। शहर के गोशाला रोड स्थित शिव साधना स्थल में भगवान श्रीराम को तिलक, फूल मालाएं, सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। शिवचरण संगल, विपिन गोयल, राजेंद्र चिकारा मौजूद रहे। शहर की गली खात्रियान में लायंस क्लब शामली क्रॉउन की ओर से लड्डूओं का प्रसाद वितरित किया गया। क्लब के अध्यक्ष संजय संगल, डॉ. अर्जुन वर्मा, आशु गर्ग, डॉ. नीलेश वशिष्ठ, क्लब के उपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव वैभव प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली बनाकर 101 दीपक जलाए
शहर के बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद गोयल ने भव्य रंगोली एवं 101 दीपक जलाकर भगवान श्रीराम के भव्य व दिव्य मंदिर की मंगल कामना की। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने श्रीराम के आदर्शों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कवि प्रीतम सिंह प्रीतम ने काव्यपाठ किया। संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, ब्रिजेश सिंह आदि उपस्थित रहे। समाजसेवी वीना अग्रवाल ने घरों में रहकर सुंदर कांड पाठ किया तथा अखंड ज्योति व पांच दीये जला कर आरती की।

शामली राम सीता लक्ष्मण के रूप में सजे बच्चो को तीलक करती महिला

शामली राम सीता लक्ष्मण के रूप में सजे बच्चो को तीलक करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली राम सीता लक्ष्मण के रूप में सजे बच्चो को तीलक करती महिला

शामली राम सीता लक्ष्मण के रूप में सजे बच्चो को तीलक करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के अवसर पर भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्पअर्पित कर?

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के अवसर पर भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्पअर्पित कर?- फोटो : SHAMLI

शामली नहेरू मार्किट में लडडू बाटते दुकानदार

शामली नहेरू मार्किट में लडडू बाटते दुकानदार- फोटो : SHAMLI

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के   अवसर पर   हनुमान धाम पर भगवान श्री राम की आरती करते

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के अवसर पर हनुमान धाम पर भगवान श्री राम की आरती करते- फोटो : SHAMLI

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के   अवसर पर   हनुमान धाम पर भगवान श्री राम की आरती करते

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के अवसर पर हनुमान धाम पर भगवान श्री राम की आरती करते- फोटो : SHAMLI

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के   अवसर पर    मिठाई खिला कर खुशी मनाते व्यपापारी

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के अवसर पर मिठाई खिला कर खुशी मनाते व्यपापारी- फोटो : SHAMLI

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के अवसर पर मिठाई खिला कर खुशी मनाते  बजरंग सेना के कार

शामली अयोध्या में श्रीराम मन्दिर शिलान्यास के अवसर पर मिठाई खिला कर खुशी मनाते बजरंग सेना के कार- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed