{"_id":"635c1db2cf3ab7232f05b1aa","slug":"dedication-needed-in-the-younger-generation-shamli-news-mrt611264667","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पीढ़ी में समर्पण आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पीढ़ी में समर्पण आवश्यक
विज्ञापन
शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड के शिविर में मौजूद छात्र।
- फोटो : SHAMLI
युवा पीढ़ी में समर्पण आवश्यक
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में शुक्रवार को बालचर शिक्षण का तृतीय सोपान शिविर आरंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि वर्तमान में युवकों के अंदर देश-प्रेम और परोपकार की भावना की कमी देखी जा रही है। ऐसे में बालचर शिक्षा जरूरी है। नैतिक शिक्षा और संस्कारों का क्रियात्मक अभ्यास कराने के लिए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सुरेश कुमार व जिला संगठन कमिश्नर गाइड गीता रानी के नेतृत्व में इस शिविर का आयोजन किया गया है।
प्रधानाचार्य ने स्काउट मास्टर प्रमोद कुमार, अतिथि नेतृत्व सुरेश कुमार व गीता रानी को शिविर की शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, नीटू कश्यप, पवन कुमार, नितिन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मधुबन शर्मा, सोमदत्त आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद