फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Declaration of boycott of agricultural laws

खाप की बैठक में कृषि कानूनों के बहिष्कार का ऐलान

Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Declaration of boycott of agricultural laws
शामली क्षेत्र के गांव कुडाना में पंचायत का हाथ उठा कर सर्मथन करते खाप चौधरी - फोटो : SHAMLI
कृषि कानूनों के बहिष्कार का एलान
विज्ञापन

शामली। गांव कुड़ाना में हुई गठवाला खाप की बैठक में तीनों कृषि कानूनों के बहिष्कार की घोषणा की गई। बैठक में कुछ लोग भाजपा नेताओं के बहिष्कार का प्रस्ताव पास कराना चाहते थे, लेकिन इस पर सहमति नहीं जताई गई। किसान आंदोलन को लेकर जल्द ही फिर से बैठक बुलाना तय किया गया है।
रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र चौधरी एवं भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत अन्य भाजपा नेता गांव लिसाढ़ में गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के आवास पर पहुंचे थे। इसके बाद के लांक थांबा गए और वहां से शामली और भैंसवाल गए थे। गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी के अलावा अन्य खाप चौधरियों ने भाजपा नेताओं से मिलने से इंकार कर दिया था। भाजपा नेताओं से मिलने को लेकर गठवाला खाप के जिम्मेदारों में मतभेद की स्थिति हो रही थी। इसे लेकर मंगलवार को कुडाना गांव में गठवाला खाप के थांबेदारों की बैठक हुई। खाप चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र सिंह भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में तीनों कृषि कानूनों के बहिष्कार की घोषणा की। बताया गया कि खाप से जुड़े कुछ लोग भाजपा नेताओं के बहिष्कार की घोषणा कराना चाहते थे, लेकिन इसे लेकर सहमति नहीं जताई गई। राजेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में तीनों कृषि कानूनों के बहिष्कार की घोषणा की गई है। जल्द ही पूरी गठवाला खाप की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता रणवीर सिंह ने की। बैठक में फुगाना से वीर सिंह, लांक से रविंद्र सिंह, पुरा महादेव से आजाद सिंह, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव किवाना में आज होगी बैठक
शामली। किवाना समेत आसपास के 12 गांवों की बैठक बुधवार (आज) को गांव किवाना में होगी। गांव किवाना निवासी मांगेराम मलिक ने बताया कि गठवाला खाप से जुड़े गांव बुटराडी, सल्फा, मतनावली, हसनपुर, सिरसीखेड़ा समेत 12 गांवों की बैठक आज दोपहर दो बजे गांव किवाना में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के विरोध में लगा बैनर हटवाया
ऊन। क्षेत्र के गांव पिंडोरा में भाजपा नेताओं की गांव में न आने को लेकर चेतावनी लगे बैनर लगा दिया गया। इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव में लगाए गए बैनर को उतरवा दिया। चौकी प्रभारी अनिल तेवतिया ने बताया कि बैनर लगे होने की सूचना मिली थी जिसे उतरवा दिया गया है।

निर्णायक दौर में पहुंचा किसान आंदोलन: सुधीर पंवार
शामली। सपा नेता सुधीर पंवार ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भावनाओं को भड़काकर किसानों के आंदोलन को अपवित्र करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा समझ ले कि कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। यह आंदोलन जनाक्रोश में बदल चुका है। काले क़ानून समाप्त कराने एवं एमएसपी को क़ानूनी अधिकार बनाने की लंबी लड़ाई अब निर्णायक दौर में है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब सरकार का दामन छोड़कर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें।

शामली क्षेत्र के गांव कुडाना में पंचायत को सम्बोधित करते चौधरी श्यामसिंह

शामली क्षेत्र के गांव कुडाना में पंचायत को सम्बोधित करते चौधरी श्यामसिंह- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed