{"_id":"61632af28ebc3e25e11e071f","slug":"death-of-youth-due-to-current-uproar-of-family-members-for-demand-of-compensation-shamli-news-mrt560114754","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
कांधला के मोहल्ला रायजादगान मे विलाप करते मृतक के परिजन
- फोटो : SHAMLI
कांधला। कस्बे में युवक की बिजली के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने मुआवजे की मांग को हंगामा प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के जेई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी 40 वर्षीय शफीक उर्फ भूरा दिल्ली बस अड्डे पर चाय की दुकान पर नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक वह दुकान से साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह छोटी नहर पुल के समीप पहुंचा, तो वहां मार्ग पर टूटे पडे़ विद्युत तार की चपेट में करंट लगने उसकी मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने शव मार्ग पर पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके आवास पर पहुंचा। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। रालोद नेता डा. विक्रांत जावला ने पहुंचकर परिवार के लोगों को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्युत निगम के जेई संदीप कुुमार ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि इस संबंध में उच्चधिकारियों से वार्ता करके मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।