फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death of four year old boy suffering from fever

Shamli News: बुखार से पीड़ित चार साल के बालक की मौत

Tue, 03 Sep 2024 04:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Sep 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Death of four year old boy suffering from fever
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला रहीमबख्श में बुखार से पीड़ित सभासद के भतीजे चार वर्षीय बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जलालाबाद नगर पंचायत के सभासद राशिद चौधरी के भतीजे अमान पुत्र जाहिद को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां बालक का इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर सोमवार को सुबह परिजन फिर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। निजी चिकित्सक ने बालक को इंजेक्शन दिया। इसके बाद भी हालत सुधरने के बजाए और बिगड़ती चली गई। चिकित्सक ने परिजनों को बालक को इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। शामली में चिकित्सक के यहां ले जाने से पहले ही बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।

छह दिन में बुखार से तीन की मौत
शामली। जिले में बुखार जानलेवा बन रहा है। 28 अगस्त को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित नया गांव निवासी ललिता पत्नी अमित कश्यप की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महिला को निजी अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। कैराना देहात के मजरे बदलूगढ़ निवासी राजवती की बुखार के चलते तीन दिन पहले मौत हो गई। उसे दो दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद सोमवार को जलालाबाद में चार वर्षीय बालक अमान की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि बुखार से मौत होने का मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। इस संंबंध में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed