फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death not disclosed in the post-mortem report

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला मौत का राज, बिसरा किया सुरक्षित

Mon, 04 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death not disclosed in the post-mortem report
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरपुर में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

गांव गोहरपुर में किसान विपिन मलिक के यहां 42 वर्षीय श्रमिक रमेश भंडारी रहता था। वह 26 मार्च को लापता हो गया था। दो दिन बाद किसान ने आदर्श मंडी थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह गांव के अन्य किसान के ईख के खेत में श्रमिक का शव बरामद हुआ था। श्रमिक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिस कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बिसरा परीक्षण की रिपोर्ट आने पर उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed