फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death anniversary of former MP Hukum Singh celebrated at Kandela protest site

Shamli News: कंडेला धरनास्थल पर मनाई पूर्व सांसद हुकुम सिंह की पुण्यतिथि

Sun, 04 Feb 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 04 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Death anniversary of former MP Hukum Singh celebrated at Kandela protest site
कैराना के गांव कंडेला में धरनास्थल पर हवन में आहूति देते लोग-किसान
कैराना। गांव कंडेला में फ्लाईओवर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी है। किसानों ने धरनास्थल पर ही पूर्व सांसद हुकुम सिंह की पुण्यतिथि मनाई। यज्ञ करने के साथ ही दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


कंडेला से गुजरने वाले रिंग रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की ऊंचाई कम होने के विरोध में शनिवार को 54वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों द्वारा फ्लाईओवर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की जा रही है। वहीं, किसानों ने धरनास्थल पर पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह की छठीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान रहे। हवन में आसपास के गांवों के लोगों ने भी भाग लिया और पूर्ण आहुतियां दी गई। इसके अलावा दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान चौधरी रामपाल सिंह, वीरेंद्र, जगरोशन, अमित, मिंटू, विलियम, शीशपाल, रामबीर, मैनपाल सिंह, नक्षत्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed