फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of youth missing for 15 days found in drain

Shamli News: 15 दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला

Sat, 22 Feb 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 22 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for 15 days found in drain
शामली में नाले में मिले मृतक युवक शुभम का फाइल फोटाे।
शामली। शहर के माजरा रोड पर बैंकट हॉल के बाहर नाले से शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय शुभम का शव बरामद हुआ है। वह 15 दिन से लापता था। परिजनों ने आदर्श मंडी थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक युवक दुकान में चोरी करने के आरोप में जेल गया था और करीब एक महीना पहले ही जमानत पर आया था।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक, मृतक की जेब से नमकीन का पाउच और शराब का एक क्वार्टर मिला है। शरीर पर बाहरी चोट का निशान नहीं मिला। कई दिन पुराना होने के कारण शव पानी में फूला हुआ था। शव की पहचान शुभम निवासी गांव सिलावर थाना आदर्श मंडी के रूप में परिजनों ने की। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है। परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस के अनुसार युवक चार फरवरी से लापता था, जिसकी सूचना परिजनों ने आदर्श मंडी थाने पर दी थी। 18 फरवरी को थाने पर परिजनों की तरफ से युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शुभम तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। ब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed