Shamli News : लाश मिलने से फैली सनसनी, शव की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
Shamli News : शामली में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में ऊंचागांव डूढार मार्ग पर सड़क किनारे एक खेत में ट्यूबवेल के पास 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऊंचागांव डूढार मार्ग पर राम मेहर के खेत में ट्यूबवेल के पास एक शव पड़ा मिला।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्षीय बताई गई। उसने चेक की पीली शर्ट व काली पेंट पहन रखी थी।
यह भी पढ़ें: अंधेरगर्दी: बिना नियुक्ति खजांची बना दसवीं फेल चपरासी, 35 साल तक की नौकरी, दोषी मिलने पर भी दो वर्ष की जॉब
बताया गया कि मृतक के सिर व हाथ पर चोट लगने के निशान थे। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं होने पर 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: आयुष्मान अस्पताल के डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, मौके पर छोड़ा सुसाइड नोट, जांच में जुटे अधिकारी