फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of young man found in verandah, report against wife

बरामदे में मिला युवक का शव, पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 08 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in verandah, report against wife
कांधला (शामली)। कस्बे की जन्नत कॉलोनी में शुक्रवार देर रात 35 वर्षीय युवक का शव मकान के बरामदे में मिला। मृतक की बहन ने भाभी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जन्नत कॉलोनी निवासी बानो ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि लगभग दो बजे उसका भाई चांद उसके घर पर आया। उसने बताया कि छोटे भाई इनाम के साथ हादसा हो गया है और उसकी मौत हो गई है। सूचना पर बानो व अन्य परिजन इनाम के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव बरामदे में दरवाजे के पास पड़ा था। ऊपर पूरी छत पर खून खून फैला हुआ था। जिसे इनाम की पत्नी आसमीन साफ कर रही थी। बानो ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात में ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन बानो का आरोप है कि आसमीन ने अपने प्रेमी कासिम के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। बानो से आसमीन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को अपनी हिरासत में ले लिया है तथा आसमीन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में सीओ कैराना बिजेंद्र भड़ाना का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed