{"_id":"659af64568c874f50807a344","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-car-chaos-among-family-members-shamli-news-c-26-1-sal1002-14561-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
चौसाना। गांव दथेड़ा में बीस वर्षीय युवक का शव उसी के घर के सामने स्टार्ट कार में पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
चौसाना क्षेत्र के गांव दथेड़ा में रविवार सुबह आर्यन का शव कार में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया कि आर्यन अपने बाबा धूप सिंह को अस्पताल में भर्ती करने के लिए करनाल गया था। रात्रि में करीब दस बजे अपने घर लौटा, लेकिन कार से बाहर नहीं निकल सका। सुबह लोगों ने देखा गाड़ी स्टार्ट थी और युवक मृत अवस्था में था। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं है। वहीं पुलिस को कार के हैंडल व खिड़की पर मिट्टी के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-कार में सवार होकर आया था दोस्त
आर्यन के साथ करनाल से उसका एक दोस्त विशांत भी वापस गांव आया। विशांत को उसके घर छोड़कर आर्यन वापस अपने घर आया था, लेकिन किन्ही कारणों से कार में ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि आर्यन करीब दस बजे करनाल से लौटा था। वहीं विशांत ने बताया कि जब आर्यन घर छोड़कर चला गया तो उसकी चादर कार में रह गई, उसने यह बताने को आर्यन के पास कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
-- -
दो साल पहले पिता की हो चुकी मौत
आर्यन के परिवार में उसकी मां व एक छोटा भाई है। पिता की दो साल पूर्व मौत हो गई थी, तभी से आर्यन घर की बागडोर संभाल रहा था। आर्यन 45 बीघा भूमि पर खेती करता है।
-एक सप्ताह के भीतर दथेड़ा गांव में दूूसरी मौत
दथेड़ा में एक जनवरी को कौशल्या की मौत का राज अभी तक खुल नहीं सका। वह घर में मृत अवस्था में मिली थी, उसके गले पर निशान था। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब गांव में आर्यन की मौत ने भी लोगों को चौका दिया है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी संदिग्ध हालात में हुई मौत से हर कोई सकते में है।
-फोंरेसिक टीम ने लिए नमूने
घटना के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया था और ग्रामीणों को हिदायत की गई थी कि कार को हाथ ना लगाएं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कार से बाहर निकाला। साथ ही बारीकी से जांच पड़ताल की।
-हार्टअटैक का अंदेशा, होगी जांच
ठंड के मौसम में हार्ट अटैक सामान्य बीमारी का हिस्सा है। आर्यन का विशांत की कॉल को रिसीव न करना और विशांत के घर से आर्यन के घर की दूरी को देखते हुए संभावना है कि आर्यन को हार्ट अटैक आया होगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
-- -
कोट
आर्यन का शव उसकी ही कार में मिला, हमने मौके की जांच की है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम होगा। जल्द ही कारणों का भी खुलासा हो सकेगा। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
-अमरदीप मौर्य, सीओ कैराना।