फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Day was spent in line

छुट्टी का दिन लाइन में ही बीत गया

Mon, 05 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 05 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Day was spent in line
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर में सभी बैंकों के मिलाकर 25 से ज्यादा एटीएम हैं, लेकिन     उनका कोई फायदा नहीं हो रहा। सभी एटीएम खाली डिब्बे बने     हुए हैं। जिसके कारण लोगों को छुट्टी के दिन कैश के लिए सुबह   से ही एटीएम पर लाइन लगानी पड़ी। पूरा दिन कैश के चक्कर में   ही बीत गया।
विज्ञापन


रविवार को बैंकों की छुट्टी होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने सोचा कि रविवार को एटीएम में कैश डाला जाएगा। जिससे वह ढाई हजार रुपये निकालकर घर का कुछ सामान खरीद सकेंगे, लेकिन यहां तो सब कुछ उल्टा ही रहा। शहर में लगभग 25 से ज्यादा एटीएम खाली डिब्बे बने हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


गांव व शहर के लोग सुबह आठ बजे ही एटीएम कार्ड जेब में डालकर बाइक, साइकिल और पैदल घर से निकल चुके। जिसके बाद शहर में जहां जहां भी एटीएम लगे हुए थे वहां गए, तो ज्यादातर एटीएम के दरवाजे बंद मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में ऐसे एटीएम का क्या फायदा जो किसी के काम ना आ सके। ऐसा ही नजारा रविवार को शहर में देखा गया कि लोग जहां भी जाते एटीएम का दरवाजा बंद देख फिर आगे चल देते।

जिसके बाद हार थककर अपने घर बैठ जाते। रविवार को अमर उजाला रिपोर्टर ने शहर के एटीएम का हाल जाना। सुबह 11.30 वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक का एटीएम बंद मिला। जिसके बाहर एक आदमी फोन पर घर वालों को बताते हुए कह रहा कि यह तो बंद है अब क्या होगा। शहर के मैन रोड पर 12 बजे देखा गया तो ओरियंटल बैंक का एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बंद मिला। 


वहीं, 12.15 पर  यूनियन बैंक, कार्पोरेशन बैंक का एटीएम, इंडियन ओवरसीज, पीएनबी, एक्सिस का एटीएम बंद पाया गया। 12.30 पर मेरठ करनाल रोड स्थित एचडीएफसी के दोनों एटीएम पर कैश नहीं मिला। 12.40 पर आईसीआईसीआई का एटीएम भी बंद मिला। वही 12.50 पर शहर   के स्टेशन स्थित एसबीआई एटीएम खुला मिला तो उस पर लंबी    लाइन लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed