Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Day's mercury also rolled, Kampa district

दिन का भी लुढ़का पारा, कांपा जिला

Tue, 31 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Day's mercury also rolled, Kampa district
शामली रेलवे स्टेशन पर सर्दी में गर्म कपडे़ पहन कर बैठा बच्चा। - फोटो : SHAMLI
शामली। कड़ाकेदार सर्दी से अभी पूरे सप्ताह निजात नहीं मिलने वाली है। रात में पाला, सुबह कोहरा छाए रहने से सर्दी ने पिछले साल के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पूूरे दिन धूप न निकलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बर्फीली हवा चलने से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। सोमवार को दिन का 11 डिग्री और 02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को दिन निकलते ही सुबह के समय कोहरा शुरू हो गया। पूरे दिन आकाश में बादल और कोहरा छाए रहने से पूरे दिन शहर और मुख्य मार्गों पर दिन के समय वाहनों की लाइट चलाकर चलना पड़ा। धूप न निकलने से पूरे दिन कड़ाकेदार सर्दी की चपेट में रहा। धूप न निकलने और छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। सर्दी का आलम यह रहा कि पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। पूरे दिन कोहरा और बादल छाए रहने से बाजारों की रौनक गायब हो गई। बाजारों में इक्का दुक्का ग्राहक ही नजर आए। कड़ाकेदार सर्दी और कोहरे में सवारियां शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची सर्दी में अपने बच्चों को गरम कपड़ों को उढ़ाकर रखा। सवारियां ट्रेनों का इंतजार करती रहीं। शहर के फव्वारा चौक पर पुलिस कर्मी सर्दी में अलाव तापते रहे।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति रही कम
शामली। कड़ाकेदार सर्दी के माहौल के जिले के सरकारी कार्यालयों में काम काज प्रभावित रहा है। जिले के कलक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन समेत कई विभागों में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में कमी आई है। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्दी का असर सरकारी कार्यालय में उपस्थिति प्रभावित हुई है। सोमवार को सरकारी कार्यालयों कर्मचारी ड्यूटी पर आते थे। आज के दिन पहले सोमवार की अपेक्षा कर्मचारियों की उपस्थिति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट और रोडवेज बसों व ट्रेनों में कोहरे का असर
शामली। कोहरा का असर ट्रेनों और रोडवेज प्राइवेट बसों पर पड़ा है। दिल्ली से चलकर शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर 11.50 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेनें दिल्ली से चलकर शामली दो बजे के लगभग पहुंची। ढाई बजे के बाद यह पैसेंजर ट्रेन शामली से दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय है। यह पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा बाद शामली पहुंची। शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान का कहना है कि कोहरा और खराब मौसम होने से शामली रोडवेज बस स्टेशन पर सवारियों का टोटा रहा है। रोडवेज बसो में सवारियों की कमी है।
फिलहाल पूरे सप्ताह पडे़गी कड़ाकेदार सर्दी
शामली। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल सर्दी से निजात नहीं मिलने वाली नही है। पूरे दिन सप्ताह कड़ाके दार सर्दी पड़ेगी। शुक्रवार-शनिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

जिले के तापमान का आंकड़ा
तिथि--- अधिकतम- न्यूनतम तापमान
22 - दिसंबर--- 17- 07 डिग्री सेल्सियस
23- दिसंबर --- 15- 06 डिग्री सेल्सियस
24-- दिसंबर--- 15- 06 डिग्री सेल्सियस
25 दिसंबर---- 15- 06 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर--- 13 - 04 डिग्री सेल्सियस
27 दिसंबर -- 13- 03 डिग्री सेेल्सियस
28 दिसंबर--- 12- 03 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर-- 13- 03 डिग्री सेल्सियस
30 दिसंबर--- 11-- 02 डिग्री सेल्सियस

शामली ठंड में गर्म कपडे पहन कर गुजरती  युवतियां।

शामली ठंड में गर्म कपडे पहन कर गुजरती युवतियां।- फोटो : SHAMLI

शामली रात्री एसएस रोड पर  11.20 पर  फैला कोहरा

शामली रात्री एसएस रोड पर 11.20 पर फैला कोहरा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed