फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Day long jam due to uncontrolled truck overturning and route diversion

Shamli News: अनियंत्रित ट्रक पलटने और रूट डायवर्जन से दिनभर जाम

Tue, 24 Oct 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Day long jam due to uncontrolled truck overturning and route diversion
शामली मेरठ करनाल हाइवे के बुढाना फ़ाटक के पास ट्रक पलटने के बाद लगा जाम
शामली। मेरठ-करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रेलवे फाटक के पास सोमवार रात अनियंत्रित ट्रक के पलटने के कारण दिनभर जाम लगा रहा। इसके अलावा दशहरे के चलते किए गए रूट डायवर्ट के कारण भी विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब दो बजे मेरठ की तरफ से आ रहा एक नियंत्रित ट्रक बुढ़ाना रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर लंबी-लंबी कतार लग गई। ट्रक पलटने की सूचना पाते ही टीएसआई सुखविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। आवागमन सुचारु कराने का प्रयास किया। सोमवार की रात और मंगलवार को दिनभर शहर में जाम लगा रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा हनुमान धाम में दशहरे पर पुतले दहन के कारण पुलिस ने कोतवाली मोड, वर्मा मार्केट, अजंता तिराहे के पास से बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई। मेरठ को ओर जाने वाले बड़े वाहनों को कांधला से निकाला गया। वाहन चालक तीन से लेकर चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान एंबुलेंस भी फंसी रही। उधर, शहर के विभिन्न स्थानों पर ग्राहकों की भीड़ के कारण भी बाजारों में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। ट्रक के पलटने और रूट डायवर्जन के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी। वाहनों को किसी तरह निकाला गया।
एसपी ने भी लिया जायजा
एसपी अभिषेक ने सभी तिराहे और चौराहों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की थी। जाम के दौरान भी पुलिसकर्मी मशक्कत करते दिखाई दिए। कुछ वाहन चालकों से पुलिसकर्मिंयों की नोकझोंक भी हुई। किसी तरह उन्हें समझाया गया। एसपी अभिषेक ने भी ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया।


पुलिसकर्मी पर लगाया वसूली का आरोप
एक वाहन चालक ने पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। टीएसआई ने बताया कि मामले की सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे। मगर आरोप लगाने वाले ने वसूली की बात से इनकार कर दिया। कहा कि वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed