फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughters came forward to quit smoking

धूम्रपान छुड़वाने को आगे आईं बेटियां

Sun, 31 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Daughters came forward to quit smoking
गढ़ीदौलत में अपने भाइयों को धूम्रपान से दूर रहने की शपथ दिलवाती साबिया। - फोटो : SHAMLI
धूम्रपान छुड़वाने के लिए आगे आईं बेटियां
विज्ञापन

शामली। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बेटियां फिर आगे आईं। उन्होंने अपने परिवार ,गली मोहल्ले के लोगों को तंबाकू और धूम्रपान के खिलाफ जागरूक करने की मुहिम चलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम से जुड़ी इन बेटियों ने अपने पिता, भाई और पड़ोसियों को गुटखे नहीं खाने और धूम्रपान छोड़ने की शपथ दिलाई। सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकने की अपील भी की। सभी ने बेटियों के इस प्रयास को सराहा गया।
भाई ने लिया गुटखा छोड़ने का संकल्प
गांव वकीलगढ़ में प्रियंका ने बताया कि उसके भाई को गुटखा खाने की लत लग गई थी। उसने रविवार को अपने भाई शुभम को बताया कि गुटखा खाने से वह अपने शरीर का नुकसान कर रहा हैं। इससे कई बीमारी हो सकती हैं। उसने भाई को शपथ दिलाई कि वह गुटखा नहीं खाएगा। भाई ने भी बहन का दिल रखा। उसने भी संकल्प लिया कि वह गुटखा खाने की आदत छोड़ देगा।
विज्ञापन

पान मसाला भी नहीं खाएंगे
कांधला क्षेत्र के गांव गढदौलत की सोबिया ने रविवार को तीनों भाइयों इरशाद, शमशाद ओर इमरान को बुलाकर समझाया कि वह पान मसाला खाना बंद करे। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर नहीं थूकने की शपथ दिलाई। भाइयों ने भी बहन को संकल्प दिया कि वह उसकी बात पर अमल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी ने भाई को दिलाई शपथ
थानाभवन निवासी शिवानी ने अपने भाई अश्वनी को शपथ दिलाई। कुछ देर बाद पापा घर आए तो उन्हें भी शपथ दिलाई। दोनों ने कहा कि वह गुटखा और पान मसाला नहीं खाएंगे। शिवानी ने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया और सार्वजनिक जगह में ना थूकने की सलाह दी।
हेमा ने पड़ोसियों को किया जागरूक
कांधला रेलवे स्टेशन कालोनी निवासी हेमा ठाकुर ने अपनी कालोनी के आसपास के लोगों को धूम्रपान ना करने की शपथ दिलाई। हेमा ने बताया कि उनकी कालोनी में कई लोग बीड़ी सिगरेट और गुटखे के आदि हैं। यदि उसके प्रयास से दो तीन लोग भी इसका सेवन छोड़ दें तो ये भी उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

इन्होंने भी किए प्रयास-
हरड़ फतेहपुर में मनीषा ने अपने पड़ोसी अमित दीपक और अश्वनी को धूम्रपान छोड़ने के लिए समझाया
खंद्रावली गांव में शालू ने अपने पड़ोसी आदित्य, आशीष,अनिल और शहजाद को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
थानाभवन की गरिमा ने अपने पड़ोसी बिट्दू को धूम्रपान नहीं करने की सलाह दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी अजय बाबू शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अमितेश, डॉक्टर अंशु सिंह ने बताया कि रासेयो कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को नो स्पिटिंग ,नो कोरोना नाम से खास मुहिम चलाई गई। इसके लिए पहले छात्राओं को ऑनलाइन जानकारी दी गई। ट्रेंड किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार और पडोसियों को जागरूक करने से शुरूआत की। इसमें मुख्य रूप से राजकीय महाविद्यालय कांधला, एलपाइन कालेज ऑफ एजुकेशन शामली और चौधरी अतर सिंह कालेज थानाभवन से जुड़ी छात्राएं शामिल रहीं।

थानाभवन में अपने भाई को गुटके से दूरी बनाए रखने की शपथ दिलवाती शिवानी।

थानाभवन में अपने भाई को गुटके से दूरी बनाए रखने की शपथ दिलवाती शिवानी।- फोटो : SHAMLI

धूम्रपान छोड़ने की शपथ दिलवाती प्रियंका।

धूम्रपान छोड़ने की शपथ दिलवाती प्रियंका।- फोटो : SHAMLI

कांधला में पड़ोसियों को शपथ दिलवाती हेमा।

कांधला में पड़ोसियों को शपथ दिलवाती हेमा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed