फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughter-in-law strangled her mother-in-law to death

Shamli News: संशोधित इसी का प्रयोग करें बहू ने गला दबाकर सास को मार डाला

Sun, 16 Mar 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law strangled her mother-in-law to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के गांव गंदराऊ में बहू सारिका ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 60 वर्षीय सास फरमुदा उर्फ बुधो की हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने पुत्रवधू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव गंदराऊ में फरमुदा उर्फ बुधो की उसकी पुत्रवधू सारिका पत्नी मुसव्वर ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक फरमुदा का निकाह गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सोतरा में हुआ था। करीब 25 साल पहले बुधो अपने बच्चों के साथ गंदराऊ अपने मायके में आकर रहने लगी थी। उसका बड़ा बेटा तसव्वर ट्रैक्टर चलाता है। वह अपने काम पर गया था जबकि छोटा बेटा मसव्वर खेत पर गया था। बड़े बेटे की पत्नी पड़ोस में गई थी। पुलिस के अनुसार घर पर फरमुदा और सारिका के बीच किसी बात लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान सारिका ने गला दबाकर अपनी सास की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह को लेकर कईं जानकारी जुटाई जा रही है। सोतरा गांव में रहता है फरमुदा का पति : फरमुदा के भतीजे और मुकदमे के वादी मारूफ ने बताया कि करीब 25 साल पहले उसकी बुआ अपने पति से अलग होकर उनके गांव गंदराऊ में आकर रहने लगी थी, जबकि मृतका का पति अपने गांव सोतरा में ही रहता है। उसके पिता ने बुआ को 10 बीघा जमीन दे दी थी। सास-बहु में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रात में झगड़ा हुआ था। सुबह फिर झगड़े के दौरान सारिका ने सास का गला दबा दिया।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed