{"_id":"60ef263d8ebc3e6fb653c05e","slug":"dastak-abhiyan-aim-to-reach-247800-homes-shamli-news-mrt547387716","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तक अभियान : 247800 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तक अभियान : 247800 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह में शुरू हुए दस्तक अभियान के तहत जिले में 247800 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले तीन दिन में करीब 25 हजार घरों में पहुंचकर स्वास्थ्य टीम सर्वे कर चुकी है। सहारनपुर मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने जिले में भ्रमण कर दस्तक अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शासन के निर्देश पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह में 12 जुलाई से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी की 885 टीमें लगी है। जिले में 2,47800 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक टीम को एक दिन में 10 से 20 घरों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है। पहले तीन दिन में लगभग 25 हजार घरों का सर्वे हो चुका है।
स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कोविड, दिमागी बुखार के लक्षण वाले और कुपोषित बच्चों की सूची बनाने के साथ उन्हें उपचार के लिए अस्पताल जाने के लिए प्रेरित करेंगी। जागरूकता के लिए स्टीकर व पोस्टर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को सहारनपुर मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने जिले के गांव मालेंडी और जलालपुर में भ्रमण कर संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने विभागों का माइक्रोप्लान व साप्ताहिक रिपोर्ट का निरीक्षण करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। अभियान में लगे 10 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को हर सप्ताह दो निरीक्षण करने को निर्देशित किया। इस दौरान वीबीडी कंसलटेंट राजेश कुमारी, हेल्थ सुपरवाइजर कृष्ण कुमार, मलेरिया निरीक्षक सुबोध गौतम, एलए अवधेश वाडेकर आदि मौजूद रहे।