फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Darjeeling and Delhi Police raided

दार्जिलिंग व दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी

Fri, 02 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Darjeeling and Delhi Police raided
दार्जिलिंग और दिल्ली पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

कैराना (शामली)। दार्जिलिंग व दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के अलग-अलग आरोपियों की तलाश में कस्बे में दबिश डाली। दोनों ही आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
बुधवार देर रात पश्चिमी बंगाल के जिला दार्जिलिंग के थाना महिला सदर की एसआई पेमा लामा ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। महिला एसआई पेमा लामा ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में कैराना निवासी एक आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था, जिसमें आरोपी जेल भी गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में वह कैराना आए है। दार्जिलिंग पुलिस ने बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह आरोपी की तलाश में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बे के कई मोहल्लो में दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली के थाना रोहिणी की पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस को भी युवती का अपहरण करने व दुष्कर्म करने के आरोपी की तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने भी स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बे में दबिश डाली, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि दार्जिलिंग व दिल्ली पुलिस ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed