फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dargahpur submerged in Panipat

पानीपत में डूबा दरगाहपुर का युवक

Tue, 18 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dargahpur submerged in Panipat
पानीपत में नदी किनारे रोते बिलखते झिंझाना के गांव दरगाहपुर निवासी मयंक उर्फ तरुण के पिता सुभाष। - फोटो : SHAMLI
पानीपत में डूबा दरगाहपुर का डूबा
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। गांव दरगाहपुर के एक युवक की पानीपत के पास नदी में डूब गया। सूचना रविवार की रात परिजनों को मिली। पानीपत पहुंच कर परिजनों ने गोताखोरों से नदी में युवक की तलाश कराई, मगर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। पानीपत के थाने में परिजनों ने पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
क्षेत्र के गांव दरगाहपुर निवासी सुभाष सरोहा का पुत्र मयंक उर्फ तरुण (28) पानीपत में मोबाइल रिपेयरिंग आदि का कार्य करता है। रविवार की देर रात सुभाष दरगाहपुर के फोन पर मयंक के नंबर से किसी दोस्त ने फोन कर बताया कि वह मयंक का दोस्त बोल रहा है। उसने बताया कि पैर धोते समय रात 10 बजे मयंक एक नदी में गिर गया है। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ पानीपत पहुंच गए और मयंक उर्फ तरुण की तलाश कराई। दोपहर तक जब मयंक का कुछ पता न चला तो सुभाष ने मयंक के तीन दोस्त अमित, संजीव तथा जॉनी के खिलाफ हत्या कर शव को कहीं छिपा देने की तहरीर पानीपत पुलिस को दी। पुलिस ने दो दोस्तों को पहले ही कस्टडी में ले रखा था। हालांकि मयंक की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है कि वह डूबा है या उसके साथ कोई घटना घटी है। मयंक अपनी दो बहनों से छोटा एवं सुभाष का इकलौता पुत्र है। कुछ दिन पहले ही मयंक की शादी हुई है।

नदी में डूबे युवक मयंक की तलाश करते गोताखोर।

नदी में डूबे युवक मयंक की तलाश करते गोताखोर।- फोटो : SHAMLI

नदी में डूबे दरगाहपुर निवासी  युवक मयंक उर्फ तरुण का  फाइल फोटो।

नदी में डूबे दरगाहपुर निवासी युवक मयंक उर्फ तरुण का फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed