फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   danger of flood because heavy rain

सताने लगा बाढ़ का खतरा

Mon, 04 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 04 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
danger of flood because heavy rain
यमुना का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ो पर बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते दूसरे दिन यमुना में 43 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया। शनिवार को हथिनीकुंड ताजेवाला बांध से छोड़े गए 35 हजार क्यूसेक पानी का असर शाम के समय जिले में होने लगा है। बाढ़ की आशंका के चलते यमुना किनारे वाले गांवों के लोग जागकर रात काट रहे हैं।  
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर यमुना में दिखाई दे रहा है। रविवार दोपहर दो बजे तक यमुना का जलस्तर 17 हजार क्यूसेक पर स्थिर रहा। दोपहर दो बजे के बाद यमुना फिर उफनी। शाम चार बजे के लगभग यमुना में हथिनीकुंड बैराज से 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। जिससे हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस पानी का असर सहारनपुर, शामली, बागपत में दिखने लगा है।
विज्ञापन


कैराना यमुना नदी पर तैनात केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यमुना का अधिकतम जलस्तर 227.93 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। रविवार दोपहर से जलस्तर में इजाफा हुआ है। धीरे धीरे बढे़ जलस्तर से अभी तटबंधों को नुकसान नहीं पहुंचा है। हथिनीकुंड ताजे वाला बैराज पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शिवराज सिंह ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2010 में यमुना में सात लाख क्यूसेक पानी गुजर चुका है। एक लाख क्यूसेक पानी के बाद बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है। उधर,  एडीएम भरत पांडे ने बताया कि कैराना यमुना नदी 227 मीटर जलस्तर पर बह रही है। यमुना किनारे के गांवों में पहले से अलर्ट है। ग्राम समितियां- बाढ़ चौकियों से प्रतिदिन रिपोर्ट तलब की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed