फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Danger of accident due to hanging high tension line, Energy Corporation remains careless

Shamli News: लटकी हाईटेंशन लाइन से हादसे का खतरा, ऊर्जा निगम बना बेपरवाह

Sat, 30 May 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Danger of accident due to hanging high tension line, Energy Corporation remains careless
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता से खेड़की चौहारा के पास राझड़ रोड पर सड़क किनारे से जा रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी और डर का कारण बनी हुई है।
लाइन के तार कई स्थानों पर जर्जर होकर नीचे लटक रहे हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों और राहगीरों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि राझड़-दुल्लाखेड़ी रोड पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा आसपास खेत होने के कारण किसान और मजदूर भी लगातार वहां काम करते हैं। ऐसे में नीचे लटके बिजली के तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात और तेज हवा के दौरान खतरा और अधिक बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि कई जगह तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि भारी वाहन गुजरने के दौरान भी डर बना रहता है।
संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि काफी समय से विद्युत लाइन के तार जर्जर हालत में लटके हुए हैं। विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
समाजसेवी रणकुमार तोमर ने कहा कि लाइन के खंभों के बीच दूरी अधिक होने के कारण तार नीचे झूल गए हैं। विभाग को जर्जर तार बदलने के साथ-साथ बीच में एक नया खंभा भी लगाना चाहिए ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
योगी बाबा कमलनाथ ने बताया कि सड़क किनारे लटकी हाईटेंशन लाइन राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
अनुकूल गिरी ने कहा कि नगर पंचायत और विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई सुधार कार्य शुरू नहीं कराया गया।

अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लटकी हुई विद्युत लाइन की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। इसके समाधान के लिए एक अतिरिक्त पोल का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। जल्द ही पोल लगाकर लाइन को सही कराया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed