{"_id":"5e419f398ebc3ee5e730d758","slug":"dagmar-vehicles-become-enemy-of-life-shamli-news-mrt468287642","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है डग्गामार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है डग्गामार वाहन
विज्ञापन
कांधला में डग्गामार वाहन पर लटक कर यात्रा करते युवक
- फोटो : SHAMLI
जान का दुश्मन बने डग्गामार वाहन
कांधला। कस्बे के विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। निर्धारित संख्या से अधिक यात्रियों को वाहनों में बैठाकर जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
कस्बे के कांधला-बुढ़ाना मार्ग, कांधला-कैराना मार्ग और गंगेरू मार्ग पर दर्जनों डग्गामार वाहन चल रहे हैं। डग्गामार वाहन चालक अपने वाहनों की छतों पर बैठाकर सवारियां ले जाते हैं। गंगेरू मार्ग पर डग्गामार वाहन की चपेट में आकर छह माह पूर्व गांव गंगेरू निवासी यासीन की मौत हो गई थी। बुढ़ाना मार्ग पर भी कई बार डग्गामार वाहनों के कारण हादसे हो चुके हैं। यही हाल कैराना मार्ग का भी है।
कई स्कूली छात्र वैन और ई रिक्शा में जाते हैं लेकिन बच्चों की संख्या काफी अधिक होती है। कुछ वैन में तो गैस किट भी लगी होती है। परिवहन विभाग के अधिकारी सड़कों पर केवल ओवरलोड वाहनों का चालान कर अपना काम पूरा समझ लेते हैं। इस मामले में एसडीएम कैराना मणी अरोड़ा का कहना है कि इस तरह के डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।