फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cutting of bushes, began landfills

झाड़ियों की कटाई, गड्ढों की भराई शुरू

Thu, 14 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 14 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cutting of bushes, began landfills
Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। बनत नगर पंचायत की ओर से सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों को कटवाया गया और सड़क के गड्ढे भी भरवाए गए।
विज्ञापन


एडीएम भरत पांडेय ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की मीटिंग लेकर कांवड़ यात्रा के संबंध में तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया था। इसके चलते बुधवार से ही कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था ठीक करने का कार्य शुरू हो गया। बनत नगर पंचायत की ओर एसटी तिराहा शामली से लेकर कृष्णा नदी पुल तक जेसीबी लगाकर सड़क किनारे झाड़ियां काटने के साथ ही मिट्टी से गड्ढे भरे गए। वहीं, लोक निर्माण विभाग की तरफ से मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क में गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


उधर, नगरपालिका शामली की तरफ से गुरुद्वारा तिराहे से आगे एसटी तिराहे तक सड़क के बीच डिवाइडर के रूप में बड़े गमले रखवाने शुरू कर दिए हैं। 
गौरतलब है कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर श्रद्धालु कांवड़ियां शिवालयों की ओर प्रस्थान करते हैं। 20 जुलाई से कांवड़  मेला शुरू हो रहा  है। हरिद्वार से हरियाणा, दिल्ली और बागपत की           तरफ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़िया मुजफ्फरनगर और सहारनपुर मार्ग से शामली होकर गंतव्य           की तरफ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed