{"_id":"5824c35d4f1c1b7304b37d57","slug":"currecy-problem-croud-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":" नोट बदलने के लिए बैंकों में उमड़ी भीड़, कतारों में जूझते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बदलने के लिए बैंकों में उमड़ी भीड़, कतारों में जूझते रहे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
शामली में पंजाब नेशनल बैक में नोट बदलने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को जब बैंक खुले, तो लोगों का सैलाब बैंकों की तरफ उमड़ पड़ा। सुबह से ही बैंकों के बाहर लोग जुटने लगे। दोपहर तक भीड़ जबरदस्त हो गई।
सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिहाज से पुलिस भी अलर्ट रही। खुद पुलिस अधीक्षक ने कई बैंकों पर पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उधर, जिले भर की बैंक शाखाओं में बृहस्पतिवार को जमा हुए नोट और बदले गए नोटों की गणना में लीड बैंक कार्यालय के कर्मी रात साढ़े आठ बजे तक लगे रहे। एलबीएम ने बताया कि सर्वर में गड़बड़ी के कारण पूरे जिले का डाटा नहीं मिल पाया है। लेकिन पीएनबी के 19 में से 7 ब्रांचों का डाटा मिला है। जिसमें आज कुल 29 लाख 51 हजार रुपये का एक्सचेंज हुआ है। इसमें पांच से 4181 नोट और 1000 के 861 नोट बदले गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद करने का फैसला सुनाया था। साथ ही कहा था कि जिनके पास पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट हैं, वह बैंक और डाकघर में पहुंचकर नोट जमा करा सकते हैं तथा बदलकर नए नोट प्राप्त कर सकते हैं। बुधवार को इससे अफरा तफरी का माहौल रहा था, क्योंकि बैंक भी बंद रहे थे।
विज्ञापन
उधर, बृहस्पतिवार को बैंक खुले, तो उससे पूर्व ही बैंक शाखाओं पर नोट जमा करने और बदलवाने वालों का तांता लग गया। दोपहर तक यह स्थिति आ गई कि बैंक शाखा के बाहर तक सड़क पर भी ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। फिलहाल बैंक शाखाओं में नए नोट नहीं पहुंचे, जिसके चलते फिलहाल पुराने 100, 50 और 10 रुपये के नोट ही बदलकर ग्राहकों को दिए गए।
शामली शहर में एमएसके रोड पर एसबीआई, ओरिएंट बैंक ऑफ कामर्स, वर्मा मार्केट स्थित केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बुढ़ाना रोड स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक शाखा तथा हनुमान रोड पालिका मार्केट और मार्शगंज मंडी स्थित पीएनबी तथा सेंट्रल बैंक और धीमानपुरा पर इलाहाबाद बैक पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
बैंकों पर पहुंची भारी भीड़ के कारण कई जगह अव्यवस्था हुई। वहीं, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने शहर के विभिन्न बैंक शाखाओं पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। ग्राहकों से अपील की गई कि लाइन में लगकर ही रुपया जमा कराएं या बदलवाएं।