फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cultural news

Shamli News: पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र व्रतों का परायण किया

Thu, 02 Oct 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
cultural news
शामली के आठ्ठे वाला मंदिर में दुर्गा नवमी पर प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़ । संव
शामली/जलालाबाद/थानाभवन। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन बुधवार को पूरे जिले में भक्तिरस और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों के साथ नवरात्र व्रतों का परायण किया गया।
विज्ञापन

मंदिरों और घरों में कन्या पूजन के बाद उन्हें भोजन और दक्षिणा देकर विदाई दी गई। इसके बाद मां दुर्गा स्वरूप सांझी की प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्वी यमुना नहर और अन्य जलाशयों में किया गया। नवरात्र के दौरान पूरे नगर और गांवों में श्रद्धालुओं ने माता का दरबार सजाया। श्री दुर्गा सप्तशती, दुर्गा स्तोत्र और चालीसा का पाठ कर भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

नगर के मंदिर करनाल रोड, पुरानी सब्जी मंडी, टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर, पंजाबी कॉलोनी का रघुनाथ मंदिर, रेलपार दुर्गा-शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, राजो मोहल्ला बाला सुंदरी मंदिर, रेलवे रोड श्री सत्यनारायण मंदिर और माजरा रोड स्थित भाकू वाला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद कस्बे में श्री दुर्गा माता मंदिर मेले का शुभारंभ दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर में महाआरती के बाद माता की ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर मोती बाजार, बोहरान मंदिर, पाल धर्मशाला, कटहरा बाजार, नीलगरान चौक और रामनगर से होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। भक्तगण भजनों पर नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। मां ज्योति के आगे-आगे अखाड़ा बालीराम के शिष्यों ने शस्त्रकला के करतब दिखाए। नगर परिक्रमा के बाद मंदिर में मां की ज्योति स्थापित कर महाआरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। थानाभवन में भी नवरात्र का समापन भक्तिभाव के साथ हुआ। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया और कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भेंट किए।

दोपहर बाद सांझी माता की पूजा के पश्चात प्रतिमाओं का विसर्जन मराठा कालीन मंदिर जस्सुवाला तालाब से गदेवड़ा स्थित गंगा-यमुना नहर में किया गया। मंदिर समिति की ओर से पूरे आयोजन की व्यवस्था की गई थी।

शामली के आठ्ठे वाला मंदिर में दुर्गा नवमी पर प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़ । संव

शामली के आठ्ठे वाला मंदिर में दुर्गा नवमी पर प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़ । संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed