फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CT scan machine installed in district hospital, waiting for license

Shamli News: जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन, लाइसेंस का इंतजार

Fri, 21 Apr 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine installed in district hospital, waiting for license
- मई के पहले सप्ताह में मरीजों के लिए निशुल्क सुविधा शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

- पीपीपी मॉडल पर लगाई गई सीटी स्कैन यनिट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीटी स्कैन यूनिट तैयार हो गई है। अब संस्था को लाइसेंस मिलने का इंतजार है। पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन यूनिट लगाने वाली संस्था का कहना है कि उन्हाेंने लाइसेंस के लिए एईआरबी मुंबई को आवेदन किया हुआ है। लाइसेंस मिलते ही मरीजों को सीटी स्कैन की निशुल्क सुविधा शुरू हो जाएगी। उम्मीद है मई के पहले सप्ताह में मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
पूर्वी यमुना नहर पटरी पर स्थित जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर मरीजों को सीटी स्कैन यूनिट लगाने की प्रक्रिया करीब एक साल से चल रही है। शासन से अनुमति मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संस्था को करीब छह माह पहले सीटी स्कैन यूनिट के लिए जगह हस्तांतरित की गई थी। हस्तांतरित की गई जगह पर बने भवन में संस्था की तरफ से यूनिट के लिए मरम्मत, फिनिशिंग व फिटिंग आदि का कार्य चल रहा था। करीब एक माह पहले केरल से सीटी स्कैन भी जिला अस्पताल में पहुंच गई थी। भवन तैयार होने पर संस्था ने सीटी स्कैन मशीन लग चुकी है।
विज्ञापन

सीटी स्कैन यूनिट के साथ ही कंप्यूटर सिस्टम व इंटरनेट कनेक्शन आदि भी लगाया जा चुका है। कुल मिलाकर सीटी स्कैन यूनिट तैयार है। अब इसे शुरू करने के लिए लाइसेंस मिलने का इंतजार है। संस्था के प्रोजेक्ट हैड निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल शामली में सीटी स्कैन मशीन व अन्य जरूरी उपकरण लग चुके हैं। सीटी स्कैन यूनिट शुरू करने के लिए एटोमिक एनर्जी रेगुलरी बोर्ड (एईआरबी) मुंबई से लाइसेंस जारी होता है। लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है और सभी प्रक्रियाएं भी पूरी हो चुकी है। लाइसेंस मिलते ही मरीजों को सीटी स्कैन की निशुल्क सुविधा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने मई माह के पहले सप्ताह में सीटी स्कैन चालू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed