{"_id":"6521a6b57e80e4fdfc0f31e4","slug":"ct-scan-machine-in-the-district-hospital-was-fine-patients-were-examined-shamli-news-c-26-1-smrt1048-10122-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन हुई ठीक, मरीजाें की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन हुई ठीक, मरीजाें की हुई जांच
Sun, 08 Oct 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन चालू हो गई है। मशीन में तकनीकी खराबी होने से बंद हो गई थी। इससे मरीज परेशान हो रहे थे। अब मशीन चालू होने से मरीजों को जांच होने पर राहत मिली है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन यूनिट लगाई गई है। शासन की तरफ से मरीजों के लिए सिटी स्कैन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा जिला अस्पताल में करीब दो माह पहले शुरू होने से मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। एक दिन में करीब 50 से अधिक मरीजों के सीटी स्कैन हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। तकनीकी खराबी के कारण सीटी स्कैन मशीन बंद होने से मरीजों को वापस जाने को मजबूर हुए। सीटी स्कैन मशीन खराब होने की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी।
इंजीनियर की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीटी स्कैन मशीन को ठीक किया। शनिवार को सीटी स्कैन मशीन ठीक होने पर मरीजों की जांच की गई। इससे मरीजों को राहत मिली। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि शुकवार को सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। शनिवार को मशीन ठीक होने पर मरीजों के सीटी स्कैन किए गए हैं।