फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crushing season of shamli sugar mill ends

शामली चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त

Tue, 17 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
crushing season of shamli sugar mill ends
शामली चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त
विज्ञापन

शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र मंगलवार की सुबह खत्म हो गया। जिले तीसरी शामली चीनी मिल 1.07 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करके मंगलवार की सुबह छह बजे बंद हो गई। पिछले साल के मुकाबले इस बार शामली चीनी मिल को 6.50 लाख क्विंटल कम गन्ना मिला है।

शामली चीनी मिल गत आठ नवंबर 2021 को पेराई सत्र चालू हुआ था। इस साल नवीन पेराई सत्र में शामली चीनी मिल मंगलवार सुबह छह बजे तक 1.07 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो गई। पांच माह 40 दिन का शामली चीनी का पेराई सत्र चला है। पिछले साल वर्ष 2020-21 में शामली चीनी मिल 1.13 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस साल वर्ष 2021-22 में 1.07 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करके मंगलवार को सुबह छह बजे बंद हुई है। इस साल शामली चीनी मिल को 6.50 लाख क्विंटल गन्ना कम आपूर्ति हुआ है। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल गत 27 अप्रैल और ऊन चीनी मिल गत सात मई को बंद हुई थी। शामली मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद चार दिन शहर की सड़कों पर गन्ने के वाहन नहीं दिखाई दिए। जाम से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed