फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crushing ruckus made off

हंगामा कर गन्ना पेराई बंद कराई

Mon, 13 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Mon, 13 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crushing ruckus made off
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊन।  सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने तथा पर्चियों को अपडेट न करने के कारण किसानों में गुस्सा भड़क गया। किसानों ने ऊन शुगर मिल पर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया और गन्ना पेराई बंद करा दी। बाद में शुगर मिल अधिकारियों ने पर्ची अपडेट करने और सामान्य प्रजाति का गन्ना लेने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए। 
विज्ञापन


सोमवार को किसानों ने ऊन चीनी मिल पर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि ऊन चीनी मिल ने सामान्य प्रजाति के गन्ने को लेने से मना कर दिया तथा पूर्व में बांटी गई पर्चियों को भी अपडेट नहीं किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि बाहर से अवैध गन्ना खरीद किया जा रहा है, लेकिन गेट के किसानों को पर्चियां भी जारी नहीं की जा रही हैं। जिन किसानों पर पहले से समिति के द्वारा जारी की गयी पर्चियां हैं,  उनका गन्ना भी नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने मिल में पहुंच हंगामा खड़ा कर दिया तथा मिल में गन्ना पेराई बंद करा दी। इसके बाद शुगर मिल के महाप्रबंधक जीएस खेरा किसानों के बीच पहुंचे, तो किसानों की उनसे कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जीएम ने पर्चियों को अपडेट करने व सामान्य प्रजाति का गन्ना लेने का आश्वासन किसानों को दिया। वहीं किसानों ने मिल के जीएम से गन्ना भुगतान के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि दिसंबर माह का भुगतान 15 फरवरी तक करा दिया जाएगा। 


इसके बाद किसानों का हंगामा प्रदर्शन समाप्त हुआ और गन्ना पेराई चालू कराई जा सकी। इस दौरान पप्पू जहांगीरपुर, काला गागोर, अजीत, सुभाष, रामबीर, विकास, वीरेंद्र, नीरज बिट्टू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed