फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowds gathered in the pagodas on the first Monday of Sawan

सावन का पहला सोमवार: शिवालयों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Mon, 18 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the pagodas on the first Monday of Sawan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालयों में बोल बम-बम, हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय का जयघोष गूंजता रहा।
सावन के पहले सोमवार को सुबह चार बजे से शहर के शिवचौक, हनुमानधाम स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर, शहर के मोहल्ला रेलपार में सदा शिवमंदिर, श्री शिवदुर्गा मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला, शिवमंदिर, शहर के बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, गोशाला रोड सतीवाला वाला मंदिर, मोहल्ला बनखंडी में महादेव मंदिर, माजरा स्थित भाकू वाला शिव मंदिर, मोहल्ला शिवगंज में शिव मंदिर, मंडी जवाहर गंज में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मंदिर में शिव मंदिर, अजुध्या चौक पर खारी कुई वाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, पंजाबी कॉलोनी रघुनाथ मंदिर आदि में भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके मद्देनजर मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लाइन लगवा दी गई।
विज्ञापन

शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष के ज्योर्तिलिंग को दूध, दही, चीनी, गंगाजल से जलाभिषेक किया। बेल पत्र और पुष्प अर्पित किए। शिव परिवार के सम्मुख देशी घी का दीपक जलाकर विशेष पूजा-अर्चना करके घर परिवार की सुख- शांति और समृद्धि की मन्नत मांगी। शहर के शिवालयों में बोल बम-बम, हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय का जयघोष गूंज उठा। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए देर शाम भीड़ लगी रही। मंदिरों में देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री, यमुनोत्री और गोमुख से आए गंगाजल और कांवड़ लेकर शिवभक्तों ने शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed