{"_id":"5d1f9c218ebc3e3c985fde52","slug":"crowded-violence-shamli-news-mrt4317681107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉब लिंचिंग के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉब लिंचिंग के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुचे बहुजन मुक्ती मोर्चा के सदस्य
- फोटो : SHAMLI
भीड़ हिंसा के विरोध में पैदल मार्च निकाला
शामली। बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भीड़ हिंसा की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला। उधर, पुलिस प्रशासन ने पिछले दिनों मेरठ में हुए बवाल से सबक लेते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
शुक्रवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता टंकी रोड से पैदल मार्च निकालते हुए शामली कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर सुरजीत सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि देश में भीड़ की घटनाएं बढ़ रही है, जो मानवता को शर्मसार करती है। हाल ही में झारखंड में 17 जून 2019 को तबरेज अंसारी की हत्या की गई। उन्होंने भीड़ हिंसा विरोधी कानून बनाकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने तबरेज अंसारी की पत्नी को सरकारी नौकरी और उसके माता पिता को एक करोड़ का मुआवजा देेने की मांग की। भीड़ हिंसा को संरक्षण देने वाले राजनैतिक दल, संस्था एवं संगठन की मान्यता रद करने, एससी-एसटी, ओबीसी एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के हित में कानून बनाकर उसकी रक्षा के लिए कड़े कानून बनाने और दोषियों को बचाने का कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर अरविंद प्रधान बधेव, इंद्रजीत सैनी, आशीष कुमार, विशाल कुमार, रणबीरी, दीपाली, राजेश एडवोकेट, प्रमोद कुमार, शिव कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्क रही। शहर में मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर पुलिस की नजर रही और गश्त जारी रखी। एहतियात के तौर पर चौराहों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे।