फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd will not gather at the counting site

मतगणना स्थल पर एकत्र नहीं होगी भीड़

Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Crowd will not gather at the counting site
शामली में नवीन मंडी स्थल पर मतगणना स्थल का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार और अन - फोटो : SHAMLI
मतगणना स्थल पर एकत्र नहीं होगी भीड़
विज्ञापन

शामली। आगामी दस मार्च को विधान सभा सामान्य निर्वाचन की होने वाली मतगणना के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों के साथ मंडी स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल के एक किलोमीटर की दूरी तक कोई भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। मंडी स्थल के 100 मीटर दूरी के आसपास बैरियर लगाकर चेकिंग होगी। पासधारक ही मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
मंडी स्थल पर 10 मार्च की होने वाली मतगणना की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। शनिवार को भी मतगणना स्थल पर बेरिकेडिंग का कार्य हुआ। डीएम जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शामली मंडी में विधानसभा वार होने वाली मतगणना स्थल पर आवश्यक सभी व्यवस्था समय से दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मतगणना स्थल पर जाने के लिए पासधारकों को मैटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। निरीक्षण के समय कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजयी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी
शामली। उप निर्वाचन अधिकारी व एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना स्थल पर गड़बड़ी कतई बर्दाश्त नहीं जाएगी। विजयी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम ने प्रत्याशियों, मुख्य एजेंट एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने सभी को मतगणना की प्रक्रिया मद्देनजर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी प्रत्याशियों को समय से टेबिलवार अपने एजेंट नामित कराने के लिए कहा। कहा कि कोई भी वाहन मंडी में प्रवेश नहीं करेगा। मोबाइल डिवाइस के साथ किसी एजेंट को कतई अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। कोई भी विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडीएम ने स्पष्ट किया गया कि जनपद में धारा 144 लागू है। काउंटिंग के दौरान यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मतगणना प्रात: 8:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर कैराना संदीप कुमार, रिटर्निंग ऑफिसर शामली बृजेश कुमार सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर थानाभवन विशु राजा सहित सभी प्रत्याशियों/मुख्य चीफ एजेंट एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed