फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of patients gathered in the open hospital after the holiday

Shamli News: छुट्टी के बाद खुले अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Sat, 13 Apr 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 13 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered in the open hospital after the holiday
शामली। ईद उल फितर की छुट्टी के अगले दिन जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुले तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अन्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या ज्यादा रहने से मरीजों को लाइन में खड़े होकर इलाज के लिए मजबूर होना पड़ा। मरीज को इलाज के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। ज्यादातर मरीज नजला, खांसी और बुखार के रहे।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को ईद उल फितर पर अवकाश रहा हालांकि सरकारी अस्पतालों में सुबह 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच की गई, लेकिन इस दौरान मरीज बहुत कम आए थे। छुट्टी के बाद शुक्रवार को सुबह आठ बजे जिला अस्पताल व सीएचसी शामली खुली तो मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। मरीजों को भीड़ में इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। पहले पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में मरीजों को खड़ा रहना पड़ा। पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी में चिकित्सक तक पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। जिला अस्पताल में ओपीडी में लगभग 900 नए पर्चे बने और करीब 300 से ज्यादा मरीज पुराने पर्चे पर चिकित्सक से दवा लेने आए थे। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि शुक्रवार को मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रही है। सभी मरीजों को जांच के बाद दवा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी शामली में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी गैलरी में मरीज चिकित्सक के कक्ष के बाहर अपने नंबर का इंतजार करते रहे। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को 635 नई पर्ची पर मरीज आए जबकि करीब 250 पुरानी पर्ची पर मरीज पहुंचे। अन्य दिनों में मरीजों की संख्या 600 के आसपास रहती थी। सभी मरीजों की ओपीडी में जांच कर दवा दी गई है। उन्होंने बताया ज्यादातर मरीज नजला, खांसी और बुखार के आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश पर रहे दो चिकित्सक
जिला अस्पताल में दो चिकित्सक अवकाश पर रहे। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शबीब और डॉ. समद अली शुक्रवार को ओपीडी में नहीं मिले। सीएमएस ने बताया कि दाेनों चिकित्सक अवकाश पर रहे। बाकी सभी चिकित्सक अस्पताल में मौजूद रहे।
बोले मरीज:
कस्बा झिंझाना निवासी वाजिद ने बताया कि उसे कई दिन से बुखार आ रहा है। वह जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आया। यहां उसे एक घंटे से ज्यादा समय डाॅक्टर तक पहुंचने में लगा।
मोहल्ला रामशाला निवासी सविता ने बताया कि नजला खांसी होने पर अस्पताल आई तो यहां पर्चा बनवाने में लाइन में लगना पड़ा। फिर डाॅक्टर के बाहर लंबी लाइन और फिर दवा लेने में भी लाइन में खड़ा होना पड़ा। इसमें उसे काफी वक्त लग गया।
मोहल्ला गोशाला रोड निवासी दीपक ने बताया उसे चार दिन से बुखार आ रहा है। वह दवा लेने आया तो यहां मरीजों की भीड़ लगी है। पर्चा बनवाने में उसे आधा घंटा लगा। इसके बाद डाक्टर को दिखाने में भी इतना ही समय लगा।

ओपीडी में चिकित्सक बाहरी प्राइवेट व्यक्ति से करा रहे कार्य

शामली। जिला अस्पताल में कई चिकित्सक बाहरी प्राइवेट व्यक्तियों को अपने पास रखते हैं और उनसे कार्य करा रहे हैं। इसे लेकर सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने सभी चिकित्साधिकारी व वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के नाम पत्र जारी किया है। पत्र में सीएमएस ने कहा कि कुछ चिकित्सक अपने साथ कक्ष में बाहरी प्राइवेट व्यक्ति के माध्यम से ओपीडी व अन्य कार्य करा रहे हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है और इससे चिकित्सालय की छवि खराब हो रही है। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में बाहरी प्राइवेट व्यक्ति से चिकित्सालय में कोई कार्य न लिया जाए। यदि ऐसा कोई चिकित्सक मिलता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed