फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of devotees gathered for Maha Aarti in Shiv Chowk temple

Shamli News: शिव चौक मंदिर में महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 03 Aug 2024 03:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 03 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered for Maha Aarti in Shiv Chowk temple
शामली। शहर के शिव चौक स्थित मंदिर पर शुक्रवार शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना की और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जय हनुमान सेवा समिति की तरफ से शिवरात्रि के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुरेश राणा,, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम रविंद्र सिंह, एसपी रामसेवक गौतम, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी श्याम सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल, अजय मानस संगल, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समिति और अधिकारियों ने कहा कि सावन मास की कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि का पर्व सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। इसमें सभी लोगों का सहयोग रहा है। जिला प्रशासन के साथ लोगों ने कांवड़ सेवा शिविर या अन्य माध्यमों से कांवड़ शिवभक्तों की सेवा की है। इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर दिनेश जैन, योगेश जैन, मनोज शास्त्री, सुधीर गिरी, सुनील निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed